नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा। खेलो इंडिया अस्मिता रोल बॉल लीग-2026 में जिले के खिलाड़ियों ने पहला और तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अलग- अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। जिला रोल बॉल संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 और 29 मार्च को गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में किया गया। इस लीग में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए रजनीकांत एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जीएन रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स अकादमी गौतमबुद्ध नगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...