ललितपुर, अप्रैल 6 -- ललितपुर। सिद्धन रोड स्थित कला भवन में पांच अप्रैल से नि:शुल्क कला साधना शिविर का शुभारम्भ हो गया। जिसमें कलाविद् ओमप्रकाश बिरथरे शिविरार्थियों को कला की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कला के मध्यम से व्यक्ति पद, प्रतिष्ठा और वैभव आसानी से प्राप्त कर सकता है। नि:शुल्क कला साधना शिविर का शुभारम्भ अतिथिगण जिला महामंत्री उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ शकुन्तला कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य शान्ति मालवीय, संयोजक इन्टैक सन्तोष कुमार शर्मा और संयोजक ओमप्रकाश बिरथरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वती पूजन के साथ किया। इस मौके पर शिक्षक नेता शकुन्तला कुशवाहा ने कहा कि जब कोई व्यक्ति कला सीखता है, तो वह दुनिया को देखने का एक नया दृष्टिकोण विकसित करता है। कला मन को शांत और तनाव कम करने में सहायक होती है। इन्टैक चैप्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.