सीतापुर, अप्रैल 5 -- बिसवां, संवाददाता। डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ, जो नगर के रामलीला मैदान से बसस्टैंड, इंडियन बैंक, जोशीटोला चौराहा, दुर्गेश्वर मंदिर मार्ग, एस.जे.डी. कॉलेज, मगरहिया बाजार, हजीरा दीप होटल, बड़ा चौराहा होते हुए पुनः रामलीला मैदान पर आकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक सुरेन्द्र, सह जिला प्रचारक विकल्प, जिला संघचालक राजाराम, जिला कार्यवाह देवेंद्र, भाजपा नेता महानारायण वर्मा, कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, अंशुमान, निर्मल वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.