हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शहर में पथ संचलन का आयोजन की शुरुआत बाल विद्या भवन से हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से भाग लिया। क्षेत्र संघचालक कृष्णमोहन ने कहा कि यह वर्ष संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देशभर में हिंदू चेतना जागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह वर्ष संत रविदास की 650वीं जयंती का भी है और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने "एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान" की अवधारणा को समानता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए समाज में समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही पंच संकल्पों के तहत कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक अनुशासन और स्वदेशी अपनाने के प्रयासों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.