हरदोई, अप्रैल 13 -- सण्डीला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आगामी अम्बेडकर जयंती के स्वागत के उपलक्ष्य में संडीला नगर में भव्य विशाल पथ संचलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज संडीला से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित रूप से सहभागिता की। स्वयंसेवकों ने कतारबद्ध होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से संचलन किया। इससे नगरवासियों में उत्साह और जिज्ञासा का वातावरण देखने को मिला। संचलन के दौरान अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रमुख रूप से परिलक्षित हुआ। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा में विभाग कार्यवाह सुशील ने अपने पाथेय द्वारा संगठन के उद्देश्यों, राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर प्रकाश डाला गया। यह भ...