पथ संचलन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दिया समरसता का संदेश
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- आम्बेडकर जयंती समरसता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर में पथ संचलन निकालकर समरसता का संदेश दिया। पथ संचलन की शुरुआत भारत माता, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार व माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों के समक्ष पुष्पार्चन व पूजन से की। क्षेत्र प्रचारक प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश राजेंद्र, प्रान्त संघ चालक सरदार स्वर्ण सिंह व जिला संघचालक अवधेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में राजेंद्र ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन सामाजिक समता, न्याय और मानव गरिमा की स्थापना के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही सामाजिक समरसता को जीवन का मूल तत्व मानता आया है। संघ का ध्येय है संगठित, समरस और सशक्त समाज का निर्माण। डॉ. अम्बेडकर ने जिस समतामूलक समाज की परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.