मुरादाबाद, मार्च 23 -- पाकबड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान भारत माता की जय गूंजता रहा। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रांत प्रौढ़ प्रमुख ओमप्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में पाकबड़ा बस्ती में सरस्वती देवी चामुंडा देवी मंदिर से पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में भाग संघचालक - सुदर्शन भाग सोमपाल, सह नगर संघचालक नया मुरादाबाद नगर विजयपाल, भाग कार्यवाह प्रमोद, रामबाबू भटनागर समेत कामेश्वर, सचिन, योगेंद्र, पवन , भीम सिंह, भूकन कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर कार्यवाह जितेन्द्र ने संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.