संभल, मार्च 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नव संवत्सर के मौके पर विवेकानंद बस्ती में पथ संचलन किया गया। इससे पहले हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। जिला संघ प्रचारक दीपक कुमार ने कहा कि नव संवत्सर हमारी सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। अध्यक्षता अरविंद कुमार ने की। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों में पथ संचलन किया गया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवियों का सम्मान किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत अवनेश नानू, लवकुमार शर्मा, कौशल कुमार, सचिन वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.