पथ प्रमंडल विभाग अररिया की पांच क्रियान्वित योजनाओं की हुई समीक्षा
अररिया, मई 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल अररिया अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। इस समीक्षा बैठक में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी दी गई। समीक्षा के क्रम में अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी सिकटी पथ, सैफगंज से सुकेला मोड़ पथ, जयनगर से घूरना (नरपतगंज) पथ सहित कुल पांच क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने एवं कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- अररिया : पथ प्रमंडल विभाग अररिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.