किशनगंज, जनवरी 4 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला मुख्यालय स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में 67 लाख रुपये की लागत से बन रहे सरकारी भवन के निर्माण में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आने के टीम में शामिल अधिकारियों ने शनिवार को निर्माण स्थल पर पहुंच कर जांच की। इस दौरान दो सदस्यीय जांच टीम में अपर समाहर्ता (आपदा) मो. उमैर और ग्रामीण कार्य विभाग-1 के कार्यपालक अभियंता विद्यानंद ने निर्माण कार्यों व स्टीमेट सहित अन्य बिंदुओं पर बारीकी से तहकीकात की। जांच टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे तक चली जांच के दौरान टीम ने निर्माण की गुणवत्ता, स्टीमेट के प्रावधान, सरकारी गाइडलाइन और उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री की गहनता से पड़ताल की। जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आने की बात कही जा रही ...