पटना, अप्रैल 10 -- पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार चौधरी को विश्वकर्मा पुरस्कार से नवाजा गया है। बेसा के पूर्व महासचिव और इंडेफ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे डॉ. चौधरी को यह पुरस्कार निर्माण, बुनियादी ढांचा विकास, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार  'पब्लिक ऑफिसर'  (सार्वजनिक अधिकारी) श्रेणी में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने भवन निर्माण, सड़क, पुल, आपदा प्रबंधन से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउंसिल द्वारा दिया जाने वाला 'विश्वकर्मा पुरस्कार' भारत के निर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। सीआईडीसी भारत में निर्माण गतिविधियों को पेशेवर बनाने और उनकी गुणवत्ता...