भभुआ, जून 6 -- दुर्गावती जलाशय परियोजना का बायां नहर पथ का नहीं हुआ है कालीकरण किसानों को खेत पर ट्रैक्टर, हल और खाद-बीज ले जाने में होगी दिक्कत (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता।

कालीकरण की आवश्यकता दुर्गावती जलाशय परियोजना के बाया नहर पथ का कालीकरण नहीं होने से सिंचाई व्यवस्था की निगरानी करने के लिए गश्त लगाने में परेशानी उत्पन्न होने की संभावना जताई जा रही है। नहर किनारे बने पथ की स्थिति कई स्थानों पर खराब है, जिससे विभागीय कर्मियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के दिनों में कच्चा और जर्जर रास्ता कीचड़युक्त हो जाता है, जिसके कारण वाहन लेकर पेट्रोलिंग करना मुश्किल हो जाता है।

किसानों की चिंताएं स्थानीय किसानों का कहना है कि नहर की नियमित निगरानी नहीं होने पर कहीं-कहीं कटाव, पानी रोकने और नहर संरचना को नुकस...