मेरठ, अप्रैल 4 -- सरधना तहसील क्षेत्र के पथोली गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर भूमि कब्जा मुक्त कराने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। गांव निवासी महक सिंह ने डीएम से शिकायत करते बताया कि खसरा नंबर-570 की भूमि, जिसमें आबादी, खाद के गड्ढे व रास्ता शामिल है, पर गांव के ही दबंग लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। बताया गया कि वर्ष 2019 में भी लेखपाल की मौजूदगी में कब्जा हटवाया गया था, लेकिन अब आरोपियों ने फिर से सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी उन्हें धमका रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने डीएम से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने व आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने एसडीएम सरध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.