बुलंदशहर, फरवरी 27 -- देश के प्रख्यात क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक की जयंती पर शुक्रवार को राजनीतिक माहौल गर्मा गया। सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कोमल गुर्जर एडवोकेट ने आरोप लगाया कि उन्हें वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका पार्क में हवन करने से पहले ही प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। कोमल गुर्जर के अनुसार, 27 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने, अकबरपुर मार्ग स्थित भूड़ चौराहे पर बने वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका पार्क में सामाजिक लोगों के साथ हवन कार्यक्रम प्रस्तावित था। उनका कहना है कि कार्यक्रम से पूर्व ही पुलिस-प्रशासन ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया, जिससे वे आयोजन स्थल तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस हर्बल वाटिका की घोषणा 23 सितंबर 2020 को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.