सोनभद्र, अप्रैल 19 -- अनपरा,संवाददाता। अचानक शुरू भीषण गर्मी को देखते हुए अग्रवाल समाज अनपरा ने रविवार को विधि विधान से पूजन अर्चन कर सिनेमा रोड मां दुर्गा मंदिर व अग्रवाल धर्मशाला अनपरा में वाटर कूलर का शुभारंभ किया। संस्था के संरक्षक नरेश गर्ग , राम प्रसाद अग्रवाल एवं अनिल जैन ने इस मौके पर कहा कि भीषण गर्मी में पथिक की प्यास बुझाना बेहद पुण्य कार्य है। सनातन संस्कृति में आदि काल से ही प्याऊ लगाने,कूप खदवाने आदि की जिम्मेदारी समाज लेता रहा है। हम सबका यह सामूहिक दायित्व है कि गर्मी में शीतल जल से कोई वंचित न रहे। इस मौके पर पंकज केडिया,मनीष गोयल ,प्रेम जैन , महिपाल मित्तल , विजय गर्ग ,विकास बंसल जी, अजय गोयल ,उपाध्यक्ष विनीत मंगला एवं अध्यक्ष सुमित मित्तल व वार्ड नंबर 18 के सभासद सुमित सोनी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अग्रवाल युवा सभा ने...