बिहारशरीफ, मार्च 27 -- पथलाफार गांव में निकाली गयी कलश यात्रा फोटो 27 शेखपुरा 02 - पथलाफार गांव में निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के पथलाफार गांव में रविवार से 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ शुरू होगा। यज्ञ को लेकर शुक्रवार को गाजे - बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 151 महिलाओं ने कलश लेकर मटोखर दह से जलभरी कर वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचीं। आयोजक रामशीष यादव, निताय कुमार, दर्शन कुमार आदि ने बताया कि गांव के महारानी स्थान में 48 घंटे का रामधुनी यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ में साधु-संत भाग लेंगे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए रौशनी और पेयजल का प्रबंध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.