सीतापुर, फरवरी 25 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट क्षेत्र में एक युवक को रास्ते में लेकर पथर मार कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। रामकोट क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी सुयस सिंह के मुताबिक 23/ फरवरी की दोपहर वह महोली को जा रहा था। तभी रास्ते में खगेसियामऊ के आगे क्षत्रिय ढाबे के पास पहले से मौजूद इमलिया सुल्तानपुर के हेमपुर गांव निवासी विशाल सिंह ने रोक लिया और गालियां देते लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने पत्थर उठाकर मारा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.