देवघर, मार्च 6 -- देवघर, प्रतिनिधि एसपी सौरभ के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 11 साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल, सिमकार्ड की जांच के बाद साइबर क्राइम का लिंक व सबूत मिलने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायाधीश के आदेश पर बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। छापेमारी पथरोल थाना के सरहैता गांव अंतर्गत जंगल में की गयी। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि थाना के सरहैता जंगल में कुछ युवक फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आमलोगों को ठग रहे हैं। एसपी सौरभ के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी कर 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पथरोल थाना के सिमरातरी गांव निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार, पिता फुलराम दास, 19 वर्षीय राहुल कुमार दास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.