पथरी शिवगढ़ के जंगल में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या
हरिद्वार, जुलाई 21 -- पथरी, संवाददाता। पथरी शिवगढ़ के जंगल स्थित पथरेश्वर महादेव शिव मंदिर में जूना अखाड़े के दो साधुओं की हत्या कर उनके शव गड्ढा खोदकर दबा दिए। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मंदिर के पुजारी समेत अन्य साधुओं की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। सोमवार देर रात मंदिर परिसर में खुदाई कर निकाले गए शवों की पहचान सेवा गिरी (35) और पारस गिरी (40) निवासी पंचदशनाम जूना अखाड़ा मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- थप्पड़ के बदले कत्ल, दोस्तों की खतरनाक साजिश; शराब पिलाई फिर डंडे से पीटकर मार डाला पुलिस जांच में सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.