पथरी रेंज में वन्यजीवों की प्यास बुझाने को बनाए वाटर होल्स
हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। बढ़ते तापमान के बीच जंगलों में वन्यजीवों के लिए पानी का संकट गहराने लगता है। इसे देखते हुए वन प्रभाग ने पथरी रेंज में समय रहते व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि वन्यजीवों को राहत मिल सके। विभाग ने यहां चार नए वाटर होल तैयार किए हैं, जिनमें नियमित रूप से पानी भरा जा रहा है, जिससे जानवरों को पानी की तलाश में जंगल से बाहर न जाना पड़े। गर्मियों में पानी की कमी के कारण जंगली जानवर अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार वन प्रभाग ने पथरी जंगल के घने इलाकों में इन जल स्रोतों को विकसित किया है। इनमें टैंकरों के जरिए पानी की आपूर्ति की जा रही है, ताकि पूरे सीजन पर्याप्त जल उपलब्ध रहे। साथ ही, पहले से बने तीन वाटर होल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.