पथरी में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप
हरिद्वार, जुलाई 13 -- लक्सर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पथरी क्षेत्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता को खेते में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने सोमवार को आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार रात की है। किशोरी अपने एक परिचित के साथ बाइक से पथरी क्षेत्र के एक गांव से काठा पीर दरगाह की ओर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर खेतों के पास कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के परिचित के साथ मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद उसे खेत में ले गए और गैंगरेप किया। मामले में किशोरी के परिजन लक्सर पुलिस के साथ रातभर किशोरी की तलाश करते रहे। आरोपियों के चुंगल से किसी तरह खुद को बचाकर पीड़िता एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.