पथरी में 1200 छात्र-छात्राओं ने ली हिमालय बचाने की शपथ
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में करीब 1200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को भी हिमालय बचाने के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चौहान के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिमालय देश का मुकुट है। यह हमें शुद्ध वायु, जल और भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हिमालय केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की धरोहर है। हिमालय से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र समेत अनेक नदियों का उद्गम होता है, जो देश के करोड़ों लोगों के जीवन और कृषि के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह भी पढ़ें- महर्षि विद्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.