हरिद्वार, अप्रैल 2 -- क्षेत्र के गांव कटारपुर में व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुज निवासी कटारपुर ने तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर में थे। इसी दौरान गांव के ही अमन, अंकुश, अनुज उर्फ छोटा, मांगेराम, राहुल, मेहुल और दो अज्ञात युवक लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस गए और गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के परिजनों के साथ मारपीट भी की और ईंट-पत्थर फेंके। अंकुश ने फावड़े से सिर पर वार कर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे पीड़ित पक्ष के कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.