हरिद्वार, जनवरी 9 -- पथरी क्षेत्र के दुर्गागढ़ और फूलगढ़ गांव में ऊर्जा निगम की टीम ने शुक्रवार को बड़ा अभियान चलाया। एसडीओ सचिन सचदेवा के नेतृत्व में 22 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान तीन घरों पर बिजली चोरी भी पकड़ में आई। अधिकारियों ने बताया कि तीनों घरों में मीटर से पहले कट लगाकर और कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। मुस्सेदी पुत्र विरम निवासी दुर्गागढ़, देवेंद्र पुत्र सतपाल निवासी दुर्गागढ़ और अजब सिंह पुत्र सतपाल निवासी फूलगढ़ के यहां बिजली चोरी हो रही थी। एसडीओ सचिन सचदेवा ने कहा कि बकायेदारों से कई बार बिल जमा करने की अपील की गई, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और बिजली चोरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.