हरिद्वार, फरवरी 16 -- पथरी पुलिस ने फरार वारंटी और शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पथरी पुलिस ने फरार वारंटी बृजेश पुत्र मलखान निवासी इक्कड़कलां को गिरफ्तार किया। पुलिस लगातार उसके घर दबिश दे रही थी, लेकिन वह ठिकाने बदल रहा था। दूसरी ओर, गश्त के दौरान सुभाषगढ़ डेरा कलाल मार्ग स्थित ट्यूबवेल के पास से अंकित कुमार पुत्र चतर सैन निवासी अलावलपुर को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल महेश बाबू, राकेश नेगी और नारायण सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.