हरिद्वार, नवम्बर 29 -- भट्टीपुर में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं आई है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय पायल पत्नी मोहित निवासी भट्टीपुर ने गृह क्लेश के चलते संदिग्ध परस्थितियों में जहरीले पदार्था का सेवन कर लिया। हालात बिगड़ने पर ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई तो वह आननफानन में उसे अस्पताल ले गए जहां जिकित्साको ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते शादी हुई थी। दोनों भट्टीपुर के ही रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.