देहरादून, अगस्त 1 -- हरिद्वार (पथरी)। शनिवार को पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर पेट्रोल पंप के सामने लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पथरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने मुताबिक मृतकों की पहचान राजा (25) पुत्र राजू, निवासी पुरुषोत्तम नगर और सौरभ (26) पुत्र भरत सिंह, निवासी बादशाहपुर के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही साक्ष्यों ...