हरिद्वार, अप्रैल 15 -- पथरी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में हाथियों के झुंड से बिछड़ा एक हाथी खेतों में रुक गया और ग्रामीणों को देखकर आक्रामक हो उठा। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सोमवार रात हाथियों का एक झुंड अजीतपुर-बिशनपुर के खेतों से होते हुए बहादरपुर जट क्षेत्र में पहुंचा था। मंगलवार सुबह यह झुंड वापस लौट रहा था, तभी एक हाथी झुंड से अलग होकर झाबरी बहादरपुर जट गांव के खेतों में ही रुक गया। खेतों की ओर जा रहे किसानों को देखकर हाथी उग्र हो गया और उनकी ओर दौड़ पड़ा। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। यह भी पढ़ें- हाथियों का उत्पात रोकने के लिए बंगाल से बुलाई गई विशेष टीम रेंजर शीशपाल के निर्देशन में वन विभाग की टीम आकाश सैनी, हरीश वालिया, योगेश कुमार, शिवानी चौधरी, अभिषेक, समीम और दुष्यंत सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.