पथरी में घर के बाहर बैठे युवक पर लाठी-डंडों से हमला
हरिद्वार, मई 8 -- पथरी, संवाददाता। पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव में घर के बाहर बैठे युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। धनपुरा निवासी मौ. तसलीम ने शिकायत कर बताया कि चार मई की सुबह वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गालियों की आवाज सुनाई दी। आरोप है कि हैदर निवासी ग्राम धनपुरा वहां गालीगलौज कर रहा था। विरोध करने पर हैदर अपने साथियों साहिब और जहागीर के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर पहुंच गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जानलेवा हमला किया। आरोप है कि हमलावर उसके घर में जबरन घुसने की कोशिश करते हुए जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.