पथरी में ग्रामीणों को बिजली कटौती से नही मिल रही राहत
हरिद्वार, जून 28 -- पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव में रात्री 8 बजे से ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ी। 11 बजे बिजली सुचारू हो पाई इसके बाद भी बिजली की आँख मिचौली जारी रही। बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यो में बाधा आ रही है तो वही, किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, फसल सूखने के कगार पर है। गांव घोसीपुरा, डोगीवाला, धनपुरा, अम्बुवाला, घिससुपुरा, झबरी, पथरी, टिहरी विस्थापित, पुरषोत्तम नगर, आदर्श नगर, पदार्था, सुगरस्सा, धिनारपुर, रानीमजरा, शाहपुर, बादशाहपुर आदि लगभग 30 गांव के ग्रामीणों व किसानों को अघोषित बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन दिन व रात में बिजली की कटौती व आंख मिचोली जारी है। ग्रामीणों को पूरी रात बिजली की आँख मिचौली की मार झेलनी पड़ रही है। ऊर्जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.