हरिद्वार, अप्रैल 7 -- पथरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी के पास से स्मैक, जबकि दूसरे के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गोविंदपुर निवासी आनंद कुमार के पास से एक 315 बोर का देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। वहीं, ग्राम धनपुरा निवासी एहद खान के कब्जे से 9.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। कार्रवाई में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक नवीन चौहान, अपर उपनिरीक्षक किशन स्वरूप, कांस्टेबल जयपाल चौहान, दौलतराम, नाराय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.