हरिद्वार, मार्च 19 -- हरिद्वार रेंज के पथरी जंगल में तस्करों ने एक बार फिर वन विभाग को खुली चुनौती देते हुए खैर के तीन पेड़ काटकर ठिकाने लगा दिए। मौके पर पेड़ों के ठूंठ खड़े मिले हैं, जिससे अवैध कटान की पुष्टि होती है। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा, जब सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हो गया। इस ऑडियो में तस्करों और एक अफसर के बीच कथित रूप से लकड़ी उठाने को लेकर वार्ता का दावा किया जा रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। सूत्रों के अनुसार, पथरी जंगल में खैर, शीशम, सागवान और चंदन जैसे पेड़ हैं। लेकिन, लोग यहां अवैध तरीके से कटान की शिकायतें कर रहे हैं।मुकदमा दर्ज, ठिकानों पर दबिश जारीयह मामला सामने आने के बाद वन विभाग हरकत में आया और आनन-फानन में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की तलाश में संभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.