हरिद्वार, मार्च 9 -- पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च दोपहर को गांव का ही रहने वाला युवक उनकी लगभग 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और किशोरी को ऐथल रेलवे स्टेशन से पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम विशाल (22 वर्ष) पुत्र धूम सिंह बताया है। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.