हरिद्वार, जून 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने शुक्रवार को पथरी क्षेत्र में चार घंटे की बिजली कटौती की। इस दौरान करीब छह हजार की ग्रामीणों आबादी को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। कटौती की वजह से दिन में लोगों को कामकाज में नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार को मरम्मत काम के लिए उपसंस्थान पथरी के पोषित फीडर धनपुरा पिटिडब्लू फीडर सुबह 10 बजे बंद किया गया था। इस दौरान फीडर पर सुधार कार्य, संशोधन और अनुरक्षण का काम किया गया। काम पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे तक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकी। बिजली कटौती के चलते क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर, अंबुवाला, झाबरी, धनपुरा आदि गांव में ग्रामीणों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- पथरी क्षेत्र में बिजली कटौती से छह हजार ग्रामीण परेशान हुए महिलाओं को घरेलू काम पूरा करने में परेशानी हुई। वहीं...