हरिद्वार, मार्च 5 -- पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर झरडा में होली के दिन रंग खेलते समय दो पक्ष भिड़ गए। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई और दोनों ओर से पत्थरबाजी भी की गई। इस घटना में 24 से अधिक लोग घायल हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लाठियां फटकारकर मामला शांत कराया। पुलिस को देखकर मारपीट में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर हमला करती दिखाई दे रही है। घायलों को उपचार के लिए नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.