हरिद्वार, मार्च 28 -- पथरी क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में कांग्रेस के ईद मिलन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनकी विधायक बेटी अनुपमा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। एक तरफ उन्होंने ईद का पैगाम दिया और दूसरी तरफ बिजली संशोधन बिल को लेकर भाजपा को घेरा। अनुपमा की ओर से आयोजित ईद मिलन में हरीश रावत ने सबको ईद की शुभकामनाएं दीं। हरीश ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने पर तुली हुई है। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर भरोसा जताया कि भविष्य में कांग्रेस की सरकार जनता की सरकार होगी। विधायक अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि सरकार गरीब लोगों के कनेक्शन काटकर उनके घरों में अंधेरा कर रही है। उनका आरोप है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक छापेमारी की जा रही है। जिन उपभोक्ताओं का पांच हजार का बिल है, उनके भी कनेक्शन काट दिए जा रहे हैं। इसे कतई बर्द...