हरिद्वार, मई 3 -- थाना क्षेत्र के गांव दिनारपुर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात हजार रुपये नकद और एक बोलेरो पिकअप बरामद की है। एक मई को ग्राम दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने अपनी दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण किया। अगले दिन दो मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का आरोपी बोलेरो पिकअप से सुभाषगढ़ की ओर से हरिद्वार जा रहा है। पुलिस टीम ने सुभाष तिराहे पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी आरीफ निवासी ग्राम जमालपुर ने दिनारपुर की दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.