हरिद्वार, मार्च 5 -- पथरी क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांवों में इस बार होली का त्योहार पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच हुआ। धनपुरा, नसीरपुर कलां और इब्राहिमपुर को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर बनाए रहे। सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के जरिए होली के जुलूस की लाइव निगरानी की गई। होली से पूर्व एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अफसरों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग नहीं होनी चाहिए। इसी क्रम में एसपी देहात शेखर सुयाल ने स्वयं गांवों का दौरा कर सुरक्षा जांची। सीओ लक्सर, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल, फेरुपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार पूरे समय अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...