पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, ट्रामा सेंटर में परिजनों का हंगामा
संभल, जुलाई 1 -- चंदौसी रोड पर गंगा एक्सप्रेस वे के निकट स्थित एक निजी ट्रामा सेंटर में पथरी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराए गए युवक की हालत बुधवार को ऑपरेशन के बाद अचानक बिगड़ गई। आनन फानन अस्पताल ने उसे गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया। इसी दौरान युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन व मोहल्ले वाले ट्रामा सेंटर पहुंचे और चिकित्सकों व अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। नगर के मोहल्ला चितौरा रोड नई बस्ती निवासी शाने आलम ने बताया कि उसके भाई 32 वर्षीय भाई खुशी मोहम्मद पुत्र शहीद सैफी को पथरी के ऑपरेशन के लिए रविवार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर 12 बजे करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.