देहरादून, मई 25 -- देहरादून। नई बस्ती नैशविला रोड स्थित पथरिया पीर इलाके में कुछ युवकों पर घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने चार नामजद युवकों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाली पुलिस के अनुसार, आरती चौहान निवासी नैशविला रोड ने तहरीर दी कि शनिवार को 15 युवकों ने उनके पति विकास चौहान, जेठ के दोनों बेटों और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की ओर से लंबे समय से धमकियां दी जा रही थीं। पुलिस ने शानू, कन्नू, अंकुश, शुभम चिनालिया व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...