देहरादून, मार्च 16 -- सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजय कॉलोनी वार्ड के पथरियापीर क्षेत्र में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस नई स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक जांचें, दवाइयां और टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी। राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि हर व्यक्ति को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ...