मधुबनी, फरवरी 20 -- लदनियां,निज संवाददाता। प्रखंड की पथराही पंचायत में पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उक्त आशय का पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने जारी किया है। पत्रानुसार नामांकन का समय 6 व 7 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रखा गया है। संवीक्षा की तिथि 9 व 10 मार्च निर्धारित है। अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटन का समय 11 मार्च रखा गया है। मतदान व मतगणना का समय एक ही दिन 18 मार्च को निर्धारित है। मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ करने से पूर्ण होने तक के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है, जिसमें नवीन कुमार कर्ण, विनय कुमार, अमलेश कुमार रंजन, कृष्ण कुमार, चंदन कुमार मंडल, मुन्ना कुमार, मुकेश कुमार, फूलचन्द्र उरॉन के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.