मधुबनी, मार्च 19 -- लदनियां, निज संवाददाता। बुधवार की देर शाम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई मतगणना के बाद प्रखंड के पथराही पैक्स अध्यक्ष पद पर बिंदेश्वर सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने 686 मतों के अन्तर से संजय कुमार महतो को हराया। यह लगातार उनकी दूसरी जीत है। बिंदेश्वर सिंह को 1063 व संजय कुमार महतो को 377 वोट मिले। बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। बुधवार को मतदान हुआ था। मध्यविद्यालय पथराही में बनाए गए 4 बूथों पर 1570 मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और उसी दिन देर शाम प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मतों की गिनती हुई थी। इसके बाद पैक्स अध्यक्ष पद पर बिंदेश्वर सिंह समेत विभिन्न कोटि के सदस्य पद पर विजयी रहे उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.