गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में फुल्लनपुर क्रासिंग आती है। यहां पर थोड़ी देर के लिए क्रासिंग बंद हो जाती है तो वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। ऐसे में शाम साढ़े छह बजे पथराव की घटना से लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को भागता देख सहमे लोग जहां तहां छिप गए। वहीं स्टेशन जाने वाले यात्री भी भागते हुए स्टेशन पहुंचे। आसपास के इलाकों की दुकानों के शटर धड़ाधड़ बंद होने लगे। पथराव के बाद पुलिस ने भी किसी बड़े बवाल की आशंका को देखते हुए लोगों को हटा दिया। लंका से फुल्लनपुर क्रासिंग और दूसरी तरफ से फुल्लनपुर क्रासिंग की तरफ आने वाले वाहनों और लोगों को पुलिस ने रोक दिया। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में ढेर कमलेश का शव ले जाने के दौरान पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री भी सहम गए। करीब एक से डेढ़ घ...