नई दिल्ली, मई 1 -- गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा में शुक्रवार रात दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिन्होनें जमकर हंगामा किया। तनाव के मद्देनजर पुलिसबल तैनात करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। छोटा कैला में शिवा पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले टिंकू ने नगर कोतवाली में शिकाै सलाउद्दीन और 15-20 अज्ञात लोगों ने पथराव करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उमर ने लोहे की रॉड, फारूख ने भारी वस्तु और सलाउद्दीन ने पेचकस से हमला किया, जबकि अज्ञात लोगों ने पथराव किया। टिंकू का कहना है कि हमले में गौरव, विक्की, भारत, साजन, सोनी, पूजा, भारती, सन्नो और गर्भवती महिला मंशा घायल हो गए। इतना ही नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.