रुडकी, मई 2 -- भगवानपुर। सिकरौडा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सिकरौडा गांव में तीन दिन पूर्व दो पक्षों के बीच गाली गलौज के चलते मारपीट हो गई थी। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ था। जिसमें एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में भूरा की ओर से पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर समीर, शारिक, शाहरुख, रिजवान व वसीम निवासी सिकरौडा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...