मथुरा, जनवरी 24 -- थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को उप निरीक्षक इंतजार अली, राहुल कुमार, लोकेश कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर शनिवार सुबह करीब पौने 11 बजे बंबा रोड गांव खडेरा की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक जनवरी को गांव भूडा में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद के दौरान मारपीट कर पथराव और फायरिंग करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी गयाप्रसाद निवासी गांव भूडा, बल्देव को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना के दौरान प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.