मुंगेर, मार्च 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर के अंतर्गत रामपुर रेलवे कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर रेल प्रशासन हरकत में आ गया है। दो दिन पहले अवैध रास्ते पर दो पक्षों के बीच हुई झड़प और पथराव की घटना के बाद शनिवार को रेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। जमालपुर वर्कशॉप के सीडब्ल्यूएम विनय कुमार वर्णवाल के निर्देश पर आईओडब्ल्यू दिनेश कुमार की टीम ने विवादित अवैध रास्ते को ईंट की दीवार बनाकर बंद कर दिया। दीवार निर्माण के दौरान इलाके में मौजूद असामाजिक तत्वों और बदमाशों में खलबली मच गई, क्योंकि इस रास्ते से रेलवे कॉलोनी से सिविल एरिया में आने-जाने की सुविधा मिलती थी। इस बावत आईओडब्ल्यू दिनेश कुमार ने बताया कि रामपुर कॉलोनी में करीब एक दर्जन अवैध रास्ते बना दिए गए थे, जिससे कॉलोनी की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। इन रास्तों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.