फिरोजाबाद, मार्च 12 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह थाना सिरसागंज ने पुलिस बल के साथ चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस बल पर पथराव किया था। पुलिस ने पकड़े अभियुक्तों के नाम रामवीर पुत्र प्रागनारायन तथा विकास पुत्र श्री भगवान बताए हैं। दोनों नगला खरी थाना सिरसागंज का रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनो को जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.