एटा, मार्च 17 -- तेरहवीं के दौरान पथराव, फायरिंग करने के मामले में भाजपा नेता सहित अन्य पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। इससे पहले घटना के बाद देर रात काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर कोतवाली नगर पहुंचे थे और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। एक आरोपी को रात में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। शहर के शांतिनगर निवासी अंकित पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार रात को ताऊ की त्रियोदशी कार्यक्रम शान्ति नगर गेस्ट हाउस में चल रहा था। आरोप है कि आरोपी मयंक पुत्र कौशलेन्द्र निवासी सिहोरी हाउस शांतिनगर, साथी प्रशान्त, शिवांक, अमन भी पहुंच गए। पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगे। पीड़ित ने गाली देने से मना किया। आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पथराव शुरु कर दिया। पथराव के दौरान एक पत्थर सिर में लगने से वह घाय...